आज के समय में रेलवे में सरकारी नौकरी पाना लाखों युवाओं का सपना होता है। लेकिन बढ़ती बेरोजगारी और करोड़ों फॉर्म्स के बीच Competition इतना ज्यादा हो गया है कि सिर्फ रिटन एग्जाम के दम पर सिलेक्शन लेना काफी मुश्किल है।
अगर आप 10वीं या ITI पास हैं और भीड़ से अलग हटकर स्मार्ट तरीके से रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं, तो ‘Railway Apprentice’ आपके लिए एक बेहतरीन शॉर्टकट साबित हो सकता है।
India Rozgar Portal के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे से अप्रेंटिस करने के फायदे, Group D कोटा, मिलने वाले स्टाइपेंड और NCVT सर्टिफिकेट की पूरी डिटेल आसान भाषा में समझाएंगे ताकि आप अपने करियर का सही फैसला ले सकें।
Railway Apprentice क्या है?
भारतीय रेलवे हर साल अपने अलग-अलग ज़ोन और वर्कशॉप में ट्रेनिंग के लिए युवाओं को मौका देता है। इस 1 साल की ट्रेनिंग को ही Railway Apprenticeship कहा जाता है।
इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रेलवे के कामकाज (जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर आदि) की प्रैक्टिकल नॉलेज देना है। जो छात्र यह ट्रेनिंग पूरी कर लेते हैं, उन्हें रेलवे की तरफ से Course Completed Act Apprentices (CCAAs) का दर्जा दिया जाता है।
रेलवे से अप्रेंटिस करने के मुख्य फायदे (Benefits)
हम समझते हैं कि एक स्टूडेंट के लिए अपने समय और करियर को लेकर सही फैसला करना कितना जरूरी होता है। अगर आप रेलवे में 1 साल की ट्रेनिंग करते हैं, तो आपको आगे चलकर सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की राह में कई बड़े फायदे मिलते हैं।
Group D में 20% Reservation (Quota)
यह अप्रेंटिस करने का सबसे बड़ा और सबसे खास फायदा है। रेलवे जब भी Group D (Level-1) की नई Vacancy निकालता है, तो उसमें 20% सीटें सिर्फ अप्रेंटिस कर चुके छात्रों (CCAAs) के लिए रिजर्व रखी जाती हैं।
इसका सीधा मतलब यह है कि आपको करोड़ों नॉर्मल छात्रों के साथ फाइट नहीं करनी है। आपका Competition सिर्फ उन छात्रों के साथ होगा जिन्होंने अप्रेंटिस की है, जिससे सिलेक्शन के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं।
Physical Test (PET) से पूरी तरह छूट
नॉर्मल छात्रों को रिटन एग्जाम पास करने के बाद फिजिकल टेस्ट (PET) से गुजरना पड़ता है। इसमें 35 किलो वजन उठाकर दौड़ना और 1000 मीटर की रनिंग शामिल होती है, जिसमें कई अच्छे पढ़ने वाले छात्र भी बाहर हो जाते हैं।
लेकिन अगर आपने रेलवे से अप्रेंटिस की है, तो आपको इस फिजिकल टेस्ट (PET) से पूरी तरह छूट (Exemption) मिल जाती है। आपको बस रिटन एग्जाम पास करना है और सीधा Document Verification के लिए जाना है।
NCVT Marks का 1/3 Weightage
Group D का फाइनल Result बनाते समय मेरिट लिस्ट में भी रेलवे अप्रेंटिस वालों को एक्स्ट्रा सपोर्ट मिलता है।
आपके अप्रेंटिस ट्रेनिंग के फाइनल एग्जाम (NCVT) में जितने मार्क्स आते हैं, उसका 1/3 (एक तिहाई) हिस्सा आपके Group D के CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मार्क्स में जोड़ दिया जाता है। इस वेटेज के कारण मेरिट लिस्ट में आपका नाम आना लगभग तय हो जाता है।
हर महीने Stipend का फायदा
मिडिल क्लास फैमिली के लड़कों के लिए घर से पैसे लेकर पढ़ाई करना आसान नहीं होता। रेलवे इसका भी ध्यान रखता है।
1 साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग के दौरान आपको फ्री में काम नहीं करना होता है। रेलवे नियमों के अनुसार हर महीने एक फिक्स अमाउंट देता है, जिसे Stipend कहते हैं। यह आमतौर पर ₹7,000 से लेकर ₹8,500+ प्रति माह तक होता है। इससे आप अपना खर्चा खुद निकाल सकते हैं।
NCVT Certificate की पावर
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) की तरफ से एक National Trade Certificate (NTC) दिया जाता है।
यह सर्टिफिकेट सिर्फ रेलवे में ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कंपनियों, डिफेंस और अन्य PSU विभागों में जॉब पाने के लिए बहुत वैल्यूएबल होता है।
इसे भी पढ़े :
- KVS में लाइब्रेरियन कैसे बने ? जानिए Qualification, Age Limit, Selection Process और Salary की पूरी जानकारी
- NCC करने से कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है? जानिए Army, Police और Defence Jobs में मिलने वाले फायदे
Railway Apprentice के लिए Eligibility क्या है?
अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो रेलवे समय-समय पर इसके फॉर्म निकलता रहता है। इसके लिए ज़रुरी योग्यता आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| विवरण (Details) | योग्यता एवं आयु सीमा (Eligibility) |
| Education Qualification | मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% मार्क्स के साथ 10वीं पास होना चाहिए। |
| Technical Qualification | संबंधित ट्रेड (जैसे Fitter, Welder) में ITI (NCVT/SCVT) पास होना अनिवार्य है। |
| Minimum Age Limit | कम से कम 15 वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिए। |
| Maximum Age Limit | जनरल कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष है। |
नोट: सरकारी नियमों के अनुसार, OBC उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट (Age Relaxation) मिलती है।
Railway Apprentice में Selection कैसे होता है?
रेलवे अप्रेंटिस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें Selection पाने के लिए आपको कोई भी रिटन एग्जाम (CBT) या इंटरव्यू नहीं देना पड़ता है।
जब आप इसके लिए Apply Online करते हैं, तो रेलवे आपके 10वीं के प्रतिशत (Marks) और ITI के प्रतिशत को मिलाकर एक एवरेज मेरिट लिस्ट तैयार करता है। अगर आपके मार्क्स अच्छे हैं और आपका नाम मेरिट में आ जाता है, तो आपको सीधे मेडिकल चेकअप और Documents चेक करवाने के लिए बुला लिया जाता है।
क्या Railway Apprentice के बाद पक्की नौकरी (Permanent Job) मिलती है?
बहुत से छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि क्या 1 साल की ट्रेनिंग के बाद रेलवे उन्हें परमानेंट कर देगा?
इसका सीधा जवाब है – नहीं। रेलवे अप्रेंटिस के बाद आपको सीधे तौर पर पक्की नौकरी नहीं देता है। 1 साल बाद आपकी ट्रेनिंग खत्म हो जाती है और आपको सर्टिफिकेट दे दिया जाता है। लेकिन, जब रेलवे में Group D की भर्ती आती है, तब आपको 20% कोटा, PET से छूट और मार्क्स में 1/3 वेटेज का जो फायदा मिलता है, वह आपको पक्की नौकरी (Sarkari Naukri) दिलाने के लिए काफी होता है।
Some Important Link
| Railway Apprentice Online Apply | Click Here |
| Join Our WhatsApp Channel | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q.1 रेलवे अप्रेंटिस के दौरान हर महीने कितनी सैलरी (Stipend) मिलती है?
Ans: ट्रेनिंग के दौरान सैलरी नहीं बल्कि स्टाइपेंड मिलता है, जो आपके ट्रेड और राज्य के नियमों के अनुसार ₹7,000 से ₹8,500 प्रति माह के बीच होता है।
Q.2 रेलवे अप्रेंटिस का फॉर्म भरने के लिए कितनी Fees लगती है?
Ans: आमतौर पर General और OBC उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ₹100 Application Fees होती है। वहीं, SC, ST, PwD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए फॉर्म एकदम फ्री होता है।
Q.3 रेलवे अप्रेंटिस कितने साल की होती है?
Ans: भारतीय रेलवे में अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग आमतौर पर 1 साल (12 महीने) की होती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप 10वीं और ITI पास कर चुके हैं और रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो रेलवे अप्रेंटिस आपके लिए एक बहुत ही स्मार्ट कदम है। यह आपके बेरोजगारी के संघर्ष को कम करता है और Group D में सिलेक्शन की राह को बेहद आसान बना देता है।
उम्मीद है कि इस आर्टिकल में आपको रेलवे से अप्रेंटिस करने के फायदों को लेकर पूरी क्लैरिटी मिल गई होगी। अगर अभी भी आपके मन में फॉर्म, फीस या ट्रेड से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप बेझिझक कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपकी मदद जरूर करेंगे।
1 thought on “रेलवे से अप्रेंटिस करने के क्या फायदे हैं? जानिए Group D कोटा, Stipend और NCVT की पूरी जानकारी”